फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman beaten up over minor altercation, accused of lewdness

Roorkee News: मामूली कहासुनी में महिला से मारपीट, भद्रता का आरोप

Wed, 03 Jun 2026 04:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 03 Jun 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten up over minor altercation, accused of lewdness
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक महिला को घर से खींचकर न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मई की सुबह करीब 10:30 बजे उसके आठ वर्षीय बेटे का पड़ोस में रहने वाली प्रीति के बेटे से झगड़ा हो गया था। इस पर प्रीति ने उसके बेटे के साथ मारपीट की, जिसमें बच्चे की आंख में चोट आई। पीड़िता ने सुलह करने के इरादे से बात को वहीं खत्म कर दिया था। पीड़िता का आरोप है कि शाम करीब 6 बजे जब गली में लोग मौजूद थे तब प्रीति की मां सोमवती उसके घर पहुंची और उसे खींचकर बाहर ले आई। इस दौरान प्रीति भी वहां आ गई और दोनों ने मिलकर पीड़िता के साथमारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान पीड़िता की नाक की सोने की लौंग भी गिर गई। पीड़िता का कहना है कि जब उसके पति काम से घर लौटे और उन्होंने आरोपियों के परिजन सूरजमल से इस घटना का विरोध जताया, तो सूरजमल ने भी उनके साथ गाली-गलौज की। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रीति, सोमवती व सूरजमल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed