फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman beaten up on pretext of reconciliation

Roorkee News: सुलह के बहाने बुलाकर महिला से मारपीट

Sat, 21 Mar 2026 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten up on pretext of reconciliation
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सुलह के बहाने महिला को बुलाकर उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति, देवर और अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन




क्षेत्र निवासी महिला की शादी एक युवक से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा है। वह अपने मायके में रह रही है और स्वयं काम कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। महिला का कहना है कि पति न तो खर्च देता है और न ही उसके काम करने को स्वीकार करता है। आरोप है कि शनिवार को पति और उसके परिजनों ने सुलह के लिए महिला को घर बुलाया। महिला अपनी मां और भाई के साथ वहां पहुंची। वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि देवर ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल फोन छीन लिया। महिला और उसकी मां किसी तरह मौके से निकलने में सफल रही। उसके भाई को कमरे में बंद कर दिया गया। बाद में वह भी किसी तरह बाहर निकला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed