फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman assaulted on date in court

Roorkee News: कोर्ट में तारीख पर आई महिला से मारपीट

Fri, 21 Feb 2025 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted on date in court
कोर्ट में तारीख पर आई महिला से ससुरालियों ने मारपीट कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार पर केस दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आकाशदीप एन्क्लेव काॅलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति अंशुल त्यागी निवासी गोविंदपुरम, गाजियाबाद से विवाद चल रहा है। साथ ही मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बताया कि 12 फरवरी को वह रुड़की स्थित रामनगर कोर्ट में तारीख पर गई थी। आरोप है कि यहां पर सास मधु, ससुर कृष्णवीर, अंशुल त्यागी, कपिल त्यागी उर्फ मांगा त्यागी निवासी गांव रई, जिला मुजफ्फरनगर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed