{"_id":"61f94af203eeb53211727e37","slug":"woman-arrested-for-roaming-as-fake-inspector-roorkee-news-drn403024815","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दरोगा बनकर घूम रही महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दरोगा बनकर घूम रही महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दरोगा बनकर ठगी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
कलियर क्षेत्र के दरगाह अब्दाल शाह रोड पर एक महिला वर्दी में फर्जी दरोगा बनकर क्षेत्र में लोगों को डरा धमकाकर ठगी कर रही थी। महिला की गतिविधियों को देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि महिला दुकानदारों को भी डरा धमका रही है। सूचना मिलते ही एसओ धर्मेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को पकड़ लिया और उसे थाने ले आई। यहां पूछताछ में महिला ने अपना नाम व पता शबनम अंसारी निवासी संडोरा तहसील बिलासपुर, यमुनानगर हरियाणा बताया। इस बीच स्थानीय दुकानदार बद्री भगत, परवीन और फिरदौस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी किराना की दुकान है। महिला दुकान पर आई थी और सामान नकली बेचने की बात कहते हुए जेल भेजने की धमकी देने लगी। इस बीच महिला ने 11 हजार रुपये भी ऐंठ लिए।
एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि वह कब से कलियर में रह रही है। ऐसा तो नहीं है कि उसने कहीं और भी इस तरह रुपये ऐंठे हों। उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ लोगों को डरा धमकाकर रुपये ऐंठने और फर्जी महिला अधिकारी बनने संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।