फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Winter increased, the number of patients in the hospital decreased

अस्पताल में कम हुई मरीजों की संख्या

Mon, 29 Nov 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Winter increased, the number of patients in the hospital decreased
सर्दी बढ़ने के साथ शुरू हुए हेल्दी सीजन में अस्पताल में एकाएक मरीजों की संख्या कम हो गई है। रुड़की के सिविल अस्पताल में पहले जहां 500 से 600 मरीजों की रोजाना ओपीडी होती थी, वहां अब कुछ समय से 150 से 200 मरीज ही पहुंच रहे हैं। मरीजों के अभाव में डॉक्टर भी 12 बजे के बाद ओपीडी के बाहर बैठकर धूप सेंकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं तो लोग सीजनल बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। ऐसे में अचानक से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस दौरान सिविल अस्पताल में भी ओपीडी अचानक बढ़ जाती है। अस्पताल की ओपीडी 400 से पार होकर 500 से 600 तक पहुंच जाती है। हालांकि, इसके बाद सर्दियां बढ़ने पर मौसम सामान्य हो जाता है। इस दौरान अधिक खाना-पीना भी ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता है। इसलिए इसे हेल्दी सीजन कहा जाता है। सिविल अस्पताल की ओपीडी से देखकर साफ जाहिर है कि हेल्दी सीजन शुरू हो गया है। इसी का असर है कि डेंगू, मलेरिया, खांसी, जुकाम जैसी सीजनल बीमारियों के मरीज अब कम होने लगे हैं।
विज्ञापन

कुछ समय से लगातार अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। सोमवार को एक दिन अवकाश के बाद अस्पताल खुुला, लेकिन मरीजों की भीड़ ज्यादा नहीं थी। पर्ची काउंटर भी सुनसान पड़ा रहा। सुबह करीब 11 बजे तक पर्चियां बनीं। इसके बाद डॉक्टरों को दिखाकर लोग जाते रहे। 12 बजे के बाद अस्पताल में एक-दो मरीज ही दिखे। कुछ 156 नए पर्चे बने। दोपहर में मरीजों की संख्या कम होने पर डॉक्टर धूप में बैठकर आराम करते दिखे। सीएमएस डॉ. संजय कंसल का कहना है कि इस सीजन में मरीजों की संख्या अक्सर कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed