फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Will speed up development works in Kaliyar: Sharafat

कलियर में विकास कार्यों की गति दी जाएगी: शराफत अली

Tue, 24 Aug 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Will speed up development works in Kaliyar: Sharafat
कलियर दरगाह में जियारत करते उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हाजी राव शराफत अली व अन्य। - फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हाजी राव शराफत अली को दरगाह साबिर पाक की देखरेख के लिए सरकार ने पर्यवेक्षक नामित किया है। यह जिम्मेदारी मिलने बाद उन्होंने दरगाह साबिर पाक में चादर पेश की।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री धन सिह रावत के निर्देश पर डीएम विनय शंकर पांडेय ने हाजी राव शराफत अली को दरगाह का पर्यवेक्षक नामित किया है। यहां विकास कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वर्तमान में वह वक्फ बोर्ड के सदस्य भी हैं। नवनियुक्त पर्यवेक्षक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है। राव शराफत ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। पर्यवेक्षक के पद पर रहते हुए कुशल पर्यवेक्षण और विकास कार्यों को गति देने का काम किया जाएगा। कलियर में दरगाह की ओर से एक बड़ा अस्पताल, कॉलेज बनाया जाएगा और मस्जिद के रुके निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी, अजहर प्रधान, अकरम प्रधान, राव इरफान, डॉ. शहजाद, अकरम साबरी, रौनक प्रधान, राव शानी, राव जमीर, नौमान राणा, सईद कुरैशी, हाजी सलीम, मुस्तफा त्यागी, राव आलीशान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed