फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wife shows up at the intersection made

पत्नी को चौराहे पर छोड़ चलता बना

Fri, 24 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Fri, 24 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। दहेज में बाइक न मिलने से नाराज एक युवक अपनी पत्नी को उसके मायके तक छोड़ने की बजाय चौराहे पर ही छोड़कर चलता बना। पति के इस व्यवहार से तिलमिलाई पत्नी भी सीधे कोतवाली पहुंची और पति की हरकत की शिकायत कर न्याय की मांग की। पुलिस ने पति को कोतवाली में तलब कर लिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची सती मोहल्ला निवासी रेशमा ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी टोडा कल्याणपुर में हुई है। पिछले दिनों उसकी छोटी बहन की शादी हुई थी जिसे उसके पिता ने उपहार में बाइक दी थी। तब से उसका पति भी बाइक की मांग पर अड़ा हुआ है। वह कहता है कि जब उसकी छोटी बहन के पति को बाइक दी गई है, तो उसे भी बाइक दी जाए। बृहस्पतिवार को इसी मांग को लेकर उसका पति उसे गांव से रुड़की स्थित मिलेट्री चौराहे पर ले आया और कहा कि अब वह बाइक लेकर ही घर में आए। जानकारी मिलने पर रेशमा के मायके पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि लड़की पक्ष के लोगों ने अभी मामले की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed