फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tips were given to girl students to avoid cyber crime.

Roorkee News: छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के टिप्स दिए

Fri, 09 Oct 2026 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tips were given to girl students to avoid cyber crime.
पुलिस ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज इकबालपुर में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में इकबालपुर पुलिस चौकी प्रभारी नीरज रावत ने एआई वॉइस क्लोनिंग, वॉयस फ्राड के बारे में छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि आजकल ठग एआई के जरिये आपके माता-पिता, रिश्तेदार की आवाज की हूबहू नकल करके फोन करते हैं और कहते हैं, बेटा मेरा एक्सीडेंट हो गया है, तुरंत पैसे भेजो लेकिन ऐसा न करके तुरंत नजदीकी पुलिस पोस्ट को शिकायत करे। किसी भी अनजान नंबर से आपके माता- पिता की आवाज में पैसे मांगने पर तुरंत किसी भी यूपीआई या बैंक खाते में पैसे न भेजें। वहीं ओटीपी, यूपीआई व पीआईएन किसी को न बताएं। अनजान लिंक, लॉटरी, केबीसी आदि नौकरी के नाम पर आने वाले लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत साइबर सेल टोल फ्री न-1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इस मौके पर छात्राओं ने साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed