{"_id":"5efb81fb8ebc3e43211c90db","slug":"wife-had-lover-of-truck-driver-husband-murdered-roorkee-news-drn348620339","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ट्रक ड्राइवर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ट्रक ड्राइवर की हत्या
विज्ञापन
लक्सर/सुल्तानपुर। झींवरहेड़ी गांव में हुई ट्रक चालक की हत्या की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ट्रक चालक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के हाथों कराई थी। आरोपी मृतक के साथ ही ट्रक चलाने का कार्य करता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
मंगलवार को एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने लक्सर कोतवाली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के झींवरहेड़ी गांव निवासी ट्रक चालक प्रदीप उर्फ भूरा पुत्र तिलखा की विगत 26 जून की रात में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई सोमपाल ने अज्ञात के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सीओ राजन सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व सीआईयू टीम मामले की जांच में जुटी थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक प्रदीप के साथ उसके ट्रक पर अमन पुत्र परवेश निवासी ग्राम हरिपुर थाना बेहट (सहारनपुर) उत्तर प्रदेश भी दूसरे चालक के रूप में पर कार्य करता था। जांच में सामने आया कि अमन का प्रदीप की पत्नी ममता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग डेढ़ माह पहले प्रदीप को इस बात की जानकारी लग गई। इस पर प्रदीप ने अमन को इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी। तब से अमन काफी डरा हुआ था। इसी बीच अमन ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर प्रदीप की हत्या करने की साजिश रची। साजिश के तहत ममता अपने मायके चली गई। वहां से 26 जून को उसने प्रेमी अमन को प्रदीप के झींवरहेड़ी गांव पहुंचने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही अमन रात में झींवरहेड़ी पहुंच गया। जहां दीवार कूदकर घर में सो रहे प्रदीप पर छुरे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। एसपी देहात ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने अमन व ममता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छुरा बरामद कर लिया है। पुलिस ने घटना के समय आरोपी अमन द्वारा पहने गए कपड़े व जूते आदि भी बरामद कर लिए हैं। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस मौके पर सीओ राजन सिंह भी शामिल रहे।
टीम में यह रहे शामिल
कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी, दरोगा मनोज नौटियाल, लोकपाल परमार, आशीष शर्मा, यशवीर सिंह नेगी, संजय रावत, अनिल बिष्ट, बुद्धि सिंह पवार, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह, कांस्टेबल अव्वल सिंह, बलवीर सिंह, अरविंद रावत, मुकेश, अनिल, अजय जोशी, नंद किशोर बचकोटि, देवेंद्र भारती, जाकिर, सुरेश रमोला, कपिल देव, महिपाल तोमर एवं नितिन कुमार आदि शामिल रहे।