फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   When the ban was lifted, eight buses left for Delhi after 19 days.

Roorkee News: प्रतिबंध हटा तो 19 दिन बाद दिल्ली के लिए चलीं आठ बसें, प्रदूषण बढ़ा तो कुछ घंटे बाद फिर लग गई पाबंदी

Sun, 05 Jan 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
When the ban was lifted, eight buses left for Delhi after 19 days.
प्रदूषण के स्तर में कमी आने पर दिल्ली सरकार ने ग्रैप-3 के प्रतिबंध को हटा दिया था, जिसके चलते रुड़की रोडवेज बस स्टैंड से शनिवार को आठ बसों को दिल्ली के लिए भेजा गया है। लेकिन कुछ घंटे बाद ही प्रदूषण स्तर फिर बढ़ गया ऐसे में दिल्ली सरकार ने दोबारा से प्रतिबंध लागू कर दिया। इससे रुड़की से दिल्ली के लिए बसों के संचालन पर फिर से ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन




दिल्ली में प्रदूषण बढ़ जाने के चलते पिछले माह 16 दिसंबर को बीएस-4 श्रेणी की डीजल बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी, इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बसों में दिल्ली जाने के लिए मारामारी हो रही थी। अन्य राज्यों की बसे ही हरिद्वार और देहरादून से दिल्ली जा रही थी। इन्हीं बसों से रुड़की के यात्री सफर कर रहे थे। प्रतिबंध के कारण यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें बेहद कम हो गई थी।
विज्ञापन




रुड़की रोडवेज बस स्टैंड के एजीएम केके मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू होने पर उन्होंने शनिवार को आठ बसों को दिल्ली के लिए भेजा था। अब जानकारी मिली है कि प्रदूषण बढ़ने पर फिर से ग्रैप-3 का प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके चलते बसों का संचालन एक बार फिर रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के बाद झबरेड़ा के लिए चलेगी नियमित बस


रुड़की रोडवेज की ओर से झबरेड़ा के लिए बस का संचालन शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन यह संचालन पटरी पर नहीं आया है। रोडवेज की ओर से कभी बस चला दी जाती है तो कभी रोक दी जाती है। इससे बस में यात्रियों की संख्या भी नहीं बढ़ पा रही है। एजीएम केके मल्होत्रा ने बताया कि झबरेड़ा रूट पर संचालन को लेकर कुछ दिक्कतें आ रही हैं। निकाय चुनाव के बाद इस रूट पर बस का संचालन नियमित किया जाएगा। साथ ही बस के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या दो भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed