{"_id":"68f51a9722bdd52db0019f79","slug":"when-farmers-put-pressure-30-lakh-rupees-were-released-from-the-mill-roorkee-news-c-5-1-drn1027-815854-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: किसानों ने बनाया दबाव तो मिल से 30 लाख जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: किसानों ने बनाया दबाव तो मिल से 30 लाख जारी
विज्ञापन
सुभाषगंज बीटी गंज में आर्य समाज की ओर से आयेाजित हवन में भाग लेते श्रद्धालु।
भारतीय किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ गन्ना विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान किसानों ने भुगतान नहीं होने पर रेल का चक्का जाम करने की चेतावनी दी। जितने भुगतान की किसान मांग कर रहे थे वह तो नहीं हो सका। हालांकि मिल ने एक दिन का 30 लाख का भुगतान जारी कर दिया।
रविवार को किसान रुड़की रेलवे रोड स्थित गन्ना विकास समिति इकबालपुर के कार्यालय पर पहुंचे और यहां सहायक गन्ना आयुक्त ललित मोहन से वार्ता की। इस दौरान समिति पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पदम सिंह रोड़ ने कहा कि एक दिन पहले एडीएम और जेएम के साथ हुई वार्ता में भुगतान कराए जाने की स्थिति में रेल चक्का जाम को स्थगित करने का अनुरोध किया था लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है।
किसान तत्काल भुगतान कराने की मांग पर अड़ गए और ऐसा न होने पर रेल जाम करने की चेतावनी दी। कई घंटों तक जद्दोजहद चलती रही। बाद में शाम तक मिल ने किसानों का एक दिन का गन्ना भुगतान 30 लाख रुपये समिति को जारी किया। सहायक गन्ना आयुक्त ने बताया कि बैंक खुलते ही यह धनराशि किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। इस मौके पर संजीव कुशवाहा, सचिन टोड़ा, नाजिम, प्रवेज प्रधान, प्रदीप त्यागी, गजेंद्र चौधरी, मनोज और मुबारिक आदि मौजूद रहे।