फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wheat and sugarcane crop burnt due to fire

आग लगने से गेहूं और गन्ने की फसल जली

Sat, 10 Apr 2021 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Wheat and sugarcane crop burnt due to fire
लक्सर क्षेत्र में गेहूं के खेत में लगी आग। - फोटो : ROORKEE
क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 10 बीघा गेहूं, दो बीघा गन्ना और चार बीघे का भूसा जलकर राख हो गया। दमकल टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन

ढाढेकी गांव के पूर्व प्रधान सतवीर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ किसानों के खेत जंगल में हैं। शनिवार को अचानक रहस्यमय ढंग से एक खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी वजह से किसान जयपाल के लगभग 10 बीघे का गेहूं जलकर राख हो गया। इसके अलावा सहसपाल का दो बीघे का गन्ना जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं आग से महेश्वरी गांव के किसान धनपाल के खेत में पड़ा भूसा जल गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो काफी नुकसान हो सकता था। दमकल विभाग के अधिकारी महताब आलम ने बताया कि ग्रामीणों ने खेत में आग लगने की जानकारी दी थी। टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed