फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wet files dried in sun when DM returns from inspection

Roorkee News: डीएम निरीक्षण करके लौटे तो धूप में सुखाई गीली फाइलें

Thu, 24 Jul 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wet files dried in sun when DM returns from inspection
भगवानपुर तहसील का निरीक्षण कर डीएम के लौटते ही तहसील कार्यालयों में बारिश के पानी से भीगी फाइलों को धूप में सुखाने के लिए रख दिया गया। ये फाइलें तीन दिन पहले ही बारिश के बाद कार्यालयों में पानी भरने से गीली हो गई थीं।
विज्ञापन




भगवानपुर तहसील में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण तीन दिन पहले बारिश होने से कुछ कार्यालयों में पानी भरने से फाइलें भीग गईं थीं। बृहस्पतिवार को डीएम निरीक्षण करने पहुंचे तो कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में व्यवस्था ठीक करने लगे तो कुछ कार्यालयों में रखी फाइलें पानी भरने से खराब पड़ी मिलीं।
विज्ञापन




डीएम के तहसील से जाने के बाद कर्मचारियों ने भीगी हुई फाइलों को कार्यालय से बाहर निकालकर धूप में सुखाने के लिए रख दिया। फाइलों में लेखाजोखा को सही करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। फाइलें भीगी हैं तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed