फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Welcome to the newly appointed District General Secretary of BJYM

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री का किया स्वागत

Sat, 09 Oct 2021 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the newly appointed District General Secretary of BJYM
रुड़की सिविल लाइंस स्थित जिला पंचायत के अतिथि ग्रह में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुकत जिला महामं? - फोटो : ROORKEE
भाजपा के युवा नेता दीपक पांडे के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित जिला पंचायत के अतिथि गृह में शनिवार को युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री कमल सैनी का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। दीपक ने कहा कि आने वाले वर्ष 2022 के चुनाव में मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे। जिस तरह से आज भाजपा सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास देखने को मिल रहा है, उससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा फिर परचम लहराएगी। नवनियुक्त जिला महामंत्री कमल सैनी ने कहा कि प्रदेश हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे पूरी तरह निभाने का प्रयास करेंगे। इस बार 60 के पार का नारा प्रदेश का हर युवा मिलकर पूरा करेगा। इस मौके पर राजा गौतम, गोविंद पाल, सिद्धार्थ चौधरी, राजकमल पुंडीर, तरुण शर्मा, आकाश गौतम, हर्षित गर्ग, शिवम यादव, नवनीत चौधरी, ललित चौधरी, गोविंद बालियान, गौरव शर्मा, रज्जू प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed