फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Welcome to the initiative to open the way from the army

सेना से रास्ता खुलवाने की पहल करने पर किया स्वागत

Wed, 08 Jul 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the initiative to open the way from the army
रुड़की में सेना से रास्ते का विवाद सुलझाने की पहल करने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता का - फोटो : ROORKEE
सेना के रास्ते के विवाद को सुलझाने के लिए उठाए गए सार्थक कदम को लेकर बुधवार को टोडा कल्याणपुर के ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता का आभार जताया। सेना का रास्ता अब दिन में आठ घंटे और इमरजेंसी में 24 घंटे इस्तेमाल किया जाने लगा है।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता की पहल पर डीएम सी रविशंकर ने तहसील में टोडा कल्याणपुर व सेना के बीच विवादित रास्ते को लेकर बैठक की थी। उन्होंने मेरठ स्थित डीईओ ऑफिस से 1970 के कागजातों की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद सुबह सात से 12 और शाम 4 से सात बजे तक रास्ता खोलने के साथ ही 24 घंटे इमरजेंसी के लिए भी रास्ते काप्रयोग करने की व्यवस्था शुरू हो गई है। इसे लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने भाजपा नेता मयंक गुप्ता का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। स्वागत करने वालों में पदम गिरी, अशोक कुमार पांडेय, जोगिंद्र सैनी, शालू गिरी, विनोद कुमार, आनंद, चेतराम सैनी, सन्नी सैनी, अरविंद सैनी, जोनी सैनी, अनिल कुमार, अमित, मनीष सैनी, तरुण गिरी, अनिल सैनी, शौकीन, पंकज सैनी, पिंटू, दाताराम, अमित सैनी, विजयपाल, भोला, विनोद प्रजापति, अरुण सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed