फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Weighing stations have not been allocated, nor has the crushing season begun

Roorkee News: न आवंटित हुए तौल केंद्र और न ही पेराई सत्र हुआ शुरू

Wed, 26 Nov 2025 08:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 26 Nov 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Weighing stations have not been allocated, nor has the crushing season begun
इकबालपुर शुगर मिल से सटे हुए लिब्बरहेडी शुगर मिल का तौल केंद्र पड़ा खाली
- 70 साल पुरानी इकबालपुर शुगर मिल का अस्तित्व खतरे में, अधिकारियों का दावा जल्द सत्र होगा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झबरेड़ा। इकबालपुर शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू नहींं हो सका है। इस मिल के तौल केंद्रों को अन्य मिलों को आवंटित कर कर दिया गया है। ऐसे में इकबालपुर शुगर मिल के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। करीब 70 साल पुरानी इस मिल के प्रबंधन से जुड़े अधिकारी अभी भी दावा कर रहे हैं कि जल्द पेराई सत्र शुरू होगा, लेकिन हालात दावों के विपरीत दिखाई दे रहे हैं।

इकबालपुर शुगर मिल के गेट के अलावा 70 के लगभग तौल केंद्र गन्ना विभाग के अधीन थे। समय पर गन्ना भुगतान न होने से गन्ना आयुक्त ने इस वर्ष के पेराई सत्र के लिए इकबालपुर क्षेत्र के सभी तौल केंद्र लक्सर व लिब्बरहेड़ी शुगर मिल को आवंटित किए थे। हालांकि, क्षेत्र के किसान इन दूसरे मिलों के तौल केंद्रों पर गन्ना डालने में रुझान नहीं दिखा रहे हैं। कुछ किसान अपना गन्ना कोल्हू में डाल रहे हैं तो कुछ इकबालपुर शुगर मिल के चालू होने की राह देख रहे हैं। ऐसी स्थिति में इकबालपुर शुगर मिल को उधार में गन्ने की आपूर्ति होना एक पहेली बना हुआ है। फिर भी इकबालपुर मिल प्रबंधन मिल की रिपेयरिंग में दिनरात जुटा हुआ है और किसानों को मिल के पेराई सत्र को चालू करवाने का पूरा आश्वासन दे रहा है। बकाया भुगतान समय पर न होने से मिल पर संकट के बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed