फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Weekly Peeth Bazaar in Bhagwanpur became the reason for the jam

Roorkee News: भगवानपुर में साप्ताहिक पीठ बाजार बना जाम का कारण

Fri, 01 May 2026 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Weekly Peeth Bazaar in Bhagwanpur became the reason for the jam
कस्बे के मुख्य बाजार में प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाला साप्ताहिक पीठ बाजार जाम का कारण बन रहा है। मुख्य सड़कों पर दुकानें सजने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। नाराज लोगों ने प्रशासन से पीठ बाजार को किसी खुले स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन




शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजार में साप्ताहिक पीठ बाजार लगाया जाता है। साप्ताहिक बाजार में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। दुकानदारों की ओर से सड़कों के दोनों ओर बीच रास्ते में दुकानें लगाने के कारण पैदल चलने तक की जगह नहीं बचती। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बाजार से गुजरने वाले बड़े वाहन जाम में फंस जाते हैं जिससे घंटों तक आवाजाही ठप रहती है।
विज्ञापन


राहगीरों का कहना है कि पीठ बाजार के कारण दोपहिया वाहनों का निकलना भी दुश्वार हो गया है। स्थानीय निवासी सुमित, राहुल और अन्य व्यापारियों ने बताया कि जाम के कारण न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि इमरजेंसी स्थिति में एम्बुलेंस या अन्य वाहनों का निकलना भी असंभव हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे की मुख्य सड़कों को जाम मुक्त रखने के लिए इस साप्ताहिक बाजार को किसी खुले मैदान या निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी सुमित, राहुल और अन्य व्यापारियों ने बताया कि जाम के कारण न केवल समय की बरबादी होती है बल्कि इमरजेंसी स्थिति में एम्बुलेंस या अन्य वाहनों का निकलना भी असंभव हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे की मुख्य सड़कों को जाम मुक्त रखने के लिए इस साप्ताहिक बाजार को किसी खुले मैदान या निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed