फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Water pours into homes due to waterlogging due to heavy rain

तेज बारिश में जलभराव से घरों में घुसा पानी

Wed, 15 Jul 2020 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Water pours into homes due to waterlogging due to heavy rain
झबरेड़ा में बारिश के कारण हुआ जलभराव। - फोटो : ROORKEE
फोटो समाचार
विज्ञापन

तेज बारिश में जलभराव से घरों में घुसा पानी
ग्रामीणों को झेलनी पड़ी परेशानी, नालों की सफाई न होने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
झबरेड़ा। कोटवाल आलमपुर गांव में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। इस कारण ग्रामीण भारी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर बने नाले की सफाई न होने से जल भराव हो रहा है।

कोटवाल गांव निवासी कंवरपाल, बिरम, बालिस्टर, सुक्कड़, पूरण ने बताया कि बरसात के मौसम में लोगों के घरों में बारिश का पानी भर गया। लोगों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर नाले तो बनाए गए हैं, परंतु ग्राम प्रधान ने नालों की सफाई का कार्य नहीं कराया है। लोगों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि ग्राम प्रधान गांव में होने वाले कार्यों में पक्षपात कर रहा है। मेन रोड पर सड़क ऊंची होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। उधर, ग्राम प्रधान दाऊद का कहना है कि मेन रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए नाले क्षतिग्रस्त हैं। इसकी वजह से जल निकासी में दिक्कते बन रही है। उनको सही कराने के लिए जिला पंचायत तथा लोक निर्माण विभाग को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed