फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Water institute will cut illegal connection from 26th

26 तारीख से अवैध कनेक्शन काटेगा जल संस्थान

Sat, 21 Sep 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water institute will cut illegal connection from 26th
बकायेदारों से वसूली के साथ ही जलसंस्थान अवैध कनेक्शनधारियों पर भी 26 सितंबर से शिकंजा कसना शुरू करेगा। इसके लिए जलसंस्थान की टीम को वर्तमान के कनेक्शनधारियों की सूची दी जा रही है। पिछली बार जिन लोगों को कनेक्शन नियमित करने के नोटिस दिए गए थे, यदि उन्होंने कनेक्शन नियमित नहीं किए अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जलसंस्थान ने करीब छह माह पूर्व गणेशपुर, पूर्वावली, चावमंडी, चंद्रपुरी, आजादनगर, सुभाषनगर, राजेंद्रनगर, कृष्णानगर, बंदा रोड, महिग्रान, आदर्शनगर आदि क्षेत्रों में पेयजल के अवैध कनेक्शनों के खिलाफ चलाया था। इस दौरान करीब 800 अवैध पेयजल कनेक्शन पकड़े गए थे। इसके बाद करीब 500 लोगों ने अपने घरों में अवैध कनेक्शनों को नियमित करा लिया था। जबकि 300 लोगों ने अभी तक कनेक्शन नियमित नहीं कराए। ये लोग अभी भी चोरी के कनेक्शन से पानी पी रहे हैं। अब 26 सितंबर को विभागीय टीम एक बार फिर अलग क्षेत्रों में अभियान चलाएगी। इसमें अवैध कनेक्शन पकड़े जाने पर जुर्माना राशि के साथ कनेक्शन शुल्क वसूला जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को अपने घर का पेयजल कनेक्शन नियमित कराना है तो वह नगर निगम स्थित जल संस्थान कार्यालय में कनेक्शन शुल्क सरचार्ज के साथ कनेक्शन ले सकता है।
विज्ञापन

जल संस्थान अवैध कनेक्शनों के खिलाफ 26 सितंबर से अभियान शुरू करने वाला है। इसके लिए जलसंस्थान की टीम को सूची दी गई है।
- हिमांशु त्यागी, अपर सहायक अभियंता जलसंस्थान, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed