फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Waste to energy plant to be set up in 4.04 hectares

4.04 हेक्टेयर में लगेगा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट

Thu, 28 Oct 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Waste to energy plant to be set up in 4.04 hectares
वेस्ट टु एनर्जी प्लांट को नगर निगम की सालियर स्थित भूमि पर 4.04 हेक्टेयर में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जारी टेंडर प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन प्री बिड बैठक में अधिकारियों ने कांट्रेक्टर्स की शंकाओं को दूर किया।
विज्ञापन

रुड़की नगर निगम क्षेत्र में वेस्ट टु एनर्जी प्लांट लगाया जा रहा है, जिसमें कूड़े से बिजली बनाई जाएगी। खास बात यह है कि इसमें आसपास के सभी नगर निकायों से कूड़ा लाकर निस्तारण किया जाएगा। प्लांट में दो मेगावाट बिजली क्षमता की मशीनें लगेंगी। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण में एक से डेढ़ साल का समय लग सकता है। हाल ही में इसके लिए टेंडर जारी किया गया था। बृहस्पतिवार को टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों के लिए प्री बिड मीटिंग का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि मीटिंग में शंकाओं का समाधान किया गया। ज्यादातर लोगों ने सवाल किया था कि बाहरी निकायों से कूड़ा प्लांट तक कैसे पहुंचेगा। बैठक में जानकारी दी गई कि बाहरी नगर निकायों की जिम्मेदारी प्लांट तक कूड़ा पहुंचाने की होगी। नगर आयुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से इस तरह के प्रोजेक्ट के लिए जो छूट दी गई है, उसे टेंडर में भी लागू किया गया है। इसके तहत परफॉरमेंस गारंटी में छूट दी गई है। इस मौके पर शहरी विकास विभाग और उरेडा के अधिकारियों के अलावा मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट और एसपी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed