फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Warning to evict son from property

बेटे को संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी

Sun, 22 Sep 2019 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Warning to evict son from property
गैरबिरादरी की युवती के साथ लव मैरिज करने से नाराज पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी दे डाली। मामला कोतवाली पहुंचा और पुलिस ने पिता से जानकारी ली तो उसने दो टूक कहा कि बेटे को अपने घर में नहीं रखेंगे। काफी देर पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हारकर पुलिस ने दोनों को घर भेजकर आपस में मामला सुलझाने को कहा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित निवासी युवक ने कुछ दिन पहले एक युवती से लव मैरिज कर ली। घर पहुंचने पर पिता ने युवती के बारे में पूछा तो तो वह गैर बिरादरी की निकली। इस पर पिता का पारा चढ़ गया और उसने दोनों को घर में रखने से इनकार कर दिया। युवक की मां किसी तरह बेटे और बहू को अंदर ले गई। काफी समझाने के बाद युवक के पिता नहीं माने और दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। युवक अपनी पत्नी के साथ किराए के कमरे पर रहने लगा। इस बीच वह पिता को समझाने घर पहुंचा तो भी वे नहीं माने। साथ ही उसे संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी दी। रविवार को युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने युवक के पिता को बुलाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। एसआई भाव सिंह चौहान ने बताया कि आपस में मामला सुलझाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed