फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wards started to be formed after Gram Panchayats

ग्राम पंचायतों के बाद वार्डों के गठन काम शुरू

Thu, 15 Oct 2020 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wards started to be formed after Gram Panchayats
रुड़की। ग्राम पंचायतों के परिसीमन का काम पूरा होने के साथ ही अब नई गठित ग्राम पंचायतों और अन्य ग्राम पंचायतों में शिफ्ट हुए गांवों के वार्डों के परिसीमन का काम शुरू कर दिया गया है। 18 अक्तूबर तक परिसीमन का काम पूरा होगा। इसके बाद आपत्तियों की सुनवाई और फिर वार्डों की फाइनल सूची जारी हो जाएगी। अगले माह जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के परिसीमन का काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस प्रक्रिया के बाद कभी भी चुनावी रणभेरी बज सकती है। वहीं दूसरी ओर नई ग्राम पंचायतों के गठन के बाद गांवों में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इसे लेकर कई दावेदार खुश हैं तो कइयों में बेचैनी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के परिसीमन के बाद सूची भी जारी हो चुकी है। नई सूची के तहत 23 नई ग्राम पंचायतें बनी हैं, जबकि एक ग्राम पंचायत का अस्तित्व समाप्त हुआ है। नई ग्राम पंचायतों के बाद से कई गांव इधर से उधर हो गए हैं। इससे किसी के पक्ष में समीकरण बने तो कइयों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। इसके चलते गांवों में कहीं चुनाव के दावेदार खुश नजर आ रहे हैं तो कहीं पर दावेदारों में मायूसी छाई है। हालांकि दावेदार विपरीत परिस्थितियों में भी चुनावी ताल ठोकने को तैयार हैं। अब लोगों को उम्मीद है कि सरकार कभी भी चुनाव की तिथि घोषित कर सकती है। प्रधानों और दावेदारों ने मतदाताओं पर अपने-अपने दांव पेंच चलाने शुरू कर दिए हैं। वहीं बृहस्पतिवार से गांवों के वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ रमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि 18 अक्तूबर तक वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यह परिसीमन केवल नई गठित ग्राम पंचायतों और अन्य ग्राम पंचायतों में शिफ्ट हुए गांवों के लिए ही होगा। इसके बाद आपत्तियों की सुनवाई होगी और फिर फाइनल सूची जारी होगी। बताया जा रहा है कि अगले माह जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के परिसीमन का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद वोटर लिस्ट तैयार होगी। सूत्रों के अनुसार अगले माह सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर में चुनाव की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

इस तरह होगा वार्डों का परिसीमन
1000 जनसंख्या वाले गांवों में सात वार्ड बनेंगे, जबकि 2000 जनसंख्या तक नौ वार्ड, 3000 जनसंख्या पर 11 वार्ड, 4000 की जनसंख्या वाले गांव में 13 वार्ड और 5000 की जनसंख्या वाले गांवों में 15 वार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नई 23 ग्राम पंचायतों का हुआ है गठन
बहादराबाद ब्लॉक
1- हद्दीवाला-हद्दीवाला
2- दीनारपुर- दीनारपुर
3- टिहरी बंदाकोटी-टिहरी बंदाकोटी
4- टिहरी विकासनगर-टिहरी विकासनगर
5 - टिहरी भागीरथीनगर- टिहरी भागीरथीनगर, छाम
6- घोंटी-घोंटी नंबर
7- जियापोता-जियापोता
8- मिस्सरपुर मुस्तकम- मिस्सर मुस्तकम, मिस्सरपुर, अहतमाल
9- लाहरपुर- लाहरपुर, अहमदपुर चिड़िया, श्यामपुर, बोक्सावाली, बसोचांदपुर, प्रेमनगर
10- समसपुर कटेबड, जसपुर चमरिया
भगवानपुर ब्लॉक
1- औरंगजेबपुर-औरंगजेबपुर
--
खानपुर ब्लॉक
1- शेरपुर बेला, शेरपुर बेला महाजीटीप
लक्सर ब्लॉक
1- ओसपुर-ओसपुर
2- गंगदासपुर-गंगदासपुर मुस्तकम, गंगदासपुर अहतमाल
3- मखियाली खुर्द-मखियाली खुर्द
4- भूरनी खतीरपुर- भूरनी खतीरपुर, नरोजपुर, नसीराबाद
नारसन ब्लॉक
1- गोपालपुर-भिक्कर घोसपुर, सिक्कर, गोपालपुर
2- ठोई-ठोई, कगवाली
3- नगला ऐमाद -नगला ऐमाद
4- कुआंहेड़ी-कुआंहेड़ी
5- खानमपुर कसौली-खानमपुर कसौली
रुड़की ब्लॉक
1- हीराहेड़ी- हीराहेड़ी
2- क्वादपुर लोदीवाला-क्वादपुर लोदीवाला, समसपुर खुंडेवाली, झबरेड़ा खुर्द
इस ग्राम पंचायत का अस्तित्व हुआ समाप्त
लक्सर ब्लॉक की रामपुर रायघटी ग्राम पंचायत का अस्तित्व समाप्त हो गया है। रामपुर रायघटी के दोनों मौजें रामपुर रायघटी मुस्तकम और रामपुर रायघटी अहतमाल को भिक्कमपुर जीतपुर ग्राम पंचायत के साथ जोड़ा गया है।

घोंटी बनी सबसे छोटी ग्राम पंचायत
परिसीमन के बाद जिन नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। उनमें बहादराबाद की ग्राम पंचायत लालढांग से जुड़े गांव समसपुर कटेवड को अलग से ग्राम पंचायत का दर्जा दिया गया है। इसमें मात्र 801 मतदाता हैं। यह जनसंख्या के लिहाज से सबसे छोटी ग्राम पंचायत है, जबकि लालढांग ग्राम पंचायत में सबसे अधिक आबादी है। यहां की आबादी 6896 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed