फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Waiting list released, 122 candidates selected

वेटिंग सूची जारी, 122 आजमीनों का हुआ चयन

Fri, 27 May 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Waiting list released, 122 candidates selected
प्रतीक्षा सूची में शामिल उत्तराखंड के 122 आजमीनों को हज यात्रा पर जाने का मौका मिला है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। जो आजमीन अपनी हज किश्त किसी कारण जमा नहीं कर पाए थे, उनका चयन सेंट्रल हज कमेटी ऑफ इंडिया ने रद्द करके प्रतीक्षा सूची वालों को मौका दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मिशम ने बताया कि मुकद्दस हज के सफर पर जाने के लिए पिरान कलियर हज कमेटी में लॉटरी की गई थी। इसमें उत्तराखंड से 485 आवेदकों का चयन किया गया था। अन्य को वेटिंग में रखा गया था। उसी समय प्रतीक्षा वालों की भी लॉटरी निकाली गई थी। कुर्रांदाजी में चुने गए 485 आवेदकों में से 58 लोगों ने हज यात्रा के लिए किश्त और पासपोर्ट अन्य कागजात किसी कारण जमा नहीं कराए गए थे। हज कमेटी आफ इंडिया ने उनका चयन रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज के लिए प्रतीक्षित आवेदकों में से खाली स्थानों के लिए राज्यों के लिए कोटा निर्धारित किया था। इसमें उत्तराखंड को 122 हज आवेदकों का कोटा मिला है। इससे उत्तराखंड से इस साल हज पर जाने वालों की संख्या बढ़कर 549 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि सभी चयनित हज आवेदकों को 31 मई तक तीसरी किश्त मूल पासपोर्ट और अन्य कागजात जमा कराने अनिवार्य हैं। जून के पहले सप्ताह में हज प्रशिक्षण और टीकाकरण होने की संभावना है। उत्तराखंड के हज यात्रियों की पहली उड़ान जून के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। हज यात्रा को लेकर कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed