फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vrittika won the debate

वाद-विवाद में वृन्तिका ने मारी बाजी

Thu, 10 Feb 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Vrittika won the debate
रुड़की स्थित एसडी डिग्री कालेज में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए विजेता छात् - फोटो : ROORKEE
एसएसडीपीसी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने सोशल मीडिया के पक्ष और विपक्ष पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में वृंतिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसडीपीसी कॉलेज में छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय सोशल मीडिया लाभदायक या हानिकारक विषय रखा गया। इस विषय पर छात्राओं ने अपने-अपने पक्ष रखे। पक्ष में छात्राओं ने कहा कि सोशल मीडिया अपने हुुनर और कौशल को प्रदर्शित करने व अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुुंचाने का माध्यम है। ये हम पर निर्भर करता है कि इसका हम किस स्तर पर और कैसे प्रयोग करते हैं। छात्राओं ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन निर्भया को न्याय दिलाने जैसे आंदोलन का जिक्र कर बताया कि सोशल मीडिया वरदान है। वहीं विपक्ष में बोलते हुए छात्राओं ने बताया कि साइबर बुलिंग, साइबर क्राइम, ब्लैकमेलिंग, फेक न्यूज ऐसे उदाहरण हैं जो सोशल मीडिया के माध्यम से ही संभव है। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. किरण बाला और डॉ. सीमा राय ने बताया कि सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव से बचकर यदि इसका उपयोग किया जाए तो ये छात्राओं के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। प्रतियोगिता में पहला स्थान बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा वृंतिका ने प्राप्त किया। बीए प्रथम सेमेस्टर की ज्योतिका दूसरे और बीए पंचम सेमेस्टर की समरीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा ने विजयी छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. कामना, अंजलि प्रसाद, डॉ. अलका आर्य, डॉ. शिखा शर्मा, मेहनाज, डॉ. रुचि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed