फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Volunteers performed arms worship by hoisting the flag

ध्वजारोहण कर स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन

Fri, 15 Oct 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Volunteers performed arms worship by hoisting the flag
रुड़की शिवपुरम स्थित मैदान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मंचा? - फोटो : ROORKEE
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने ध्वजारोहण के बाद शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पद विन्यास, समता प्रदर्शन और दंड प्रदर्शन आदि किया। इसके बाद भारत माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर शिवपुरम में संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पद्म ने भारत की परंपरा और संस्कृति के संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रामायण काल में श्रीराम ने संघर्ष किया, श्रीकृष्ण ने जन्म से संघर्ष करते हुए धर्म की विजय कराई। इसके बाद भारत के जवानों ने विदेशी बेड़ियों से मुक्ति पाने के लिए संघर्ष किया। ये हमारे देशभक्तों का ही बलिदान है कि हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर शक्ति की उपासना और समाज को संगठित कर धर्म की विजय के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने देवी की उपासना की।
विज्ञापन

विजयदशमी के पर्व पर स्वयं सेवकों को अपने मन की विकृति, काम, क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या, घृणा, अभिमान को मारने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंबेडकर कल्याण समाज समिति के अध्यक्ष सोमपाल ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण के लिए सजग रहना चाहिए। अपने और अपने परिवार की बुराइयों को दूर करना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पद विन्यास, समता प्रदर्शन और दंड प्रदर्शन किया। साथ ही प्राणायाम भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed