फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Volunteers gave the message of environmental protection

Roorkee News: स्वयंसेवियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 04 Dec 2025 05:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
Volunteers gave the message of environmental protection
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही किचन गार्डन की भी शुरुआत की है।
विज्ञापन




महाविद्यालय की रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कनुप्रिया ने शिविर की शुरुआत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी की भागीदारी से यह संभव है। उन्होंने स्वयंसेवियों को माई भारत पोर्टल की जानकारी देते हुए पोर्टल पर पंजीकरण और इससे मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही रासेयो के उद्देश्य और लक्ष्यों के बारे में भी बताया। शिविर में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में किचन गार्डन की शुरुआत करते हुए पालक, मेथी, टमाटर, मूली, गोभी, धनिया आदि विभिन्न सब्जियों का रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राचार्य प्रो. वीएन शर्मा ने कहा कि रासेयो से नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है। शिविर में डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. मनोज कुमार, स्नेहलता, डॉ. रुचिका कटियार, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. विवेकानंद भट्ट, अरविंद कुमार, मो. उस्मान, राजकुमार, बाबू ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed