फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vitamin tablets are out, hundreds of village women are worried

Roorkee News: विटामिन की गोलियां खत्म, सैकड़ों गांव की महिलाएं परेशान

Sun, 30 Nov 2025 05:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Vitamin tablets are out, hundreds of village women are worried
देहात क्षेत्र के अस्पताल में विटामिन की गोलियां खत्म होने पर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोली की जरूरत पूरी करने के लिए महिलाओं को मेडिकल स्टोर से महंगे दाम पर गोलियां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन




क्षेत्र में लगभग 52 गांव आते हैं जिनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी खानपुर के सरकारी अस्पताल और चंद्रपुरी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर है। कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक माह से खानपुर के सरकारी अस्पताल में विटामिन की गोलियां खत्म हैं। इसके कारण गांव में बने उपस्वास्थ्य केंद्रों पर भी विटामिन की गोलियां नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन


इस कारण क्षेत्र की गर्भवती और धात्री महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं विटामिन की गोलियों के लिए धात्री और गर्भवती महिलाओं को रुड़की व हरिद्वार तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। लक्सर के सरकारी अस्पताल में भी विटामिन की गोलियों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ दिनों से विटामिन की गोलियां खत्म हैं। जिले में डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है एक सप्ताह के बाद विटामिन की गोलियां पहुंच जाएंगी। उसके बाद उपकेंद्रों पर विटामिन की गोलियां वितरित की जाएंगी। - डॉ. कुंदन सिंह, केंद्र प्रभारी, सीएचसी, खानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed