Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teachers will use the activity workbook to connect science with the surrounding environment

Roorkee News: गतिविधि पुस्तिका से विज्ञान को परिवेश से जोड़ेंगे शिक्षक

Sat, 14 Nov 2026 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers will use the activity workbook to connect science with the surrounding environment
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रुड़की में विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र के अंतर्गत उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा सात के विज्ञान विषय की गतिविधि पुस्तिका को लेकर दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समन्वयक एवं विज्ञान प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। विज्ञान केवल किताबों तक सीमित विषय नहीं है बल्कि इसे बच्चे अपने आसपास होने वाली रोजमर्रा की गतिविधियों के माध्यम से भी समझ सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षकों को गतिविधि पुस्तिका के माध्यम से पाठ्यक्रम को बच्चों के परिवेश से जोड़कर पढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी गतिविधियों के जरिये बच्चों को वैज्ञानिक तथ्यों को समझने और उनका विश्लेषण करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनका अधिगम भी स्थायी होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 में भी गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत बच्चों को रटने के बजाय करके सीखने के अवसर उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है।

अनिल कुमार ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से विद्यार्थियों में विभिन्न दक्षताओं का विकास होगा। साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले परख आकलन में जिले में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा। डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत की ओर से उनके दिशा-निर्देश में विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र को अधिक संसाधन संपन्न बनाने और विज्ञान शिक्षण को प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed