फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers uproar at vaccination center

टीकाकरण केंद्र पर ग्रामीणों का हंगामा

Sat, 18 Sep 2021 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers uproar at vaccination center
राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चल रहे कोरोना टीकाकरण केंद्र पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी स्कूल के पास आबादी के बीच ही खाली इंजेक्शन, सिरिंज और अन्य सामान डालकर गंदगी फैला रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत लक्सर सीएचसी अधीक्षक से की है। वहीं, हंगामे के चलते टीकाकरण कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

अलावलपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण केंद्र खोला गया है। शुक्रवार ग्रामीण वैक्सीन लगवाने पहुंचे तो उन्हें विद्यालय के बाहर आबादी के बीच इस्तेमाल इंजेक्शन, रैपर सिरिंज आदि बायो मेडिकल वेस्ट पड़ा दिखाई दिया। इससे भड़के ग्रामीणों ने केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। कुलदीप, निखिल चौधरी, गौरव कुमार, बबलू, अमित, मोहित कुमार, आनंद कुमार, अमन कुमार का कहना था कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का नारा देकर अनेक अभियान चला रहे हैं तो वहीं टीकाकरण केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मचारी बड़ी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट को आबादी में खुले में डालकर स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ और सीएचसी अधीक्षक लक्सर से शिकायत की। इस दौरान हंगामा होने पर टीकाकरण प्रभावित हुआ। लक्सर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed