फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager's ear cut off by attack with sharp weapon

Roorkee News: धारदार हथियार से हमला कर ग्रामीण का कान काटा

Tue, 21 Oct 2025 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Villager's ear cut off by attack with sharp weapon
रंजिश में ग्रामीण पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इससे ग्रामीण का कान कट गया। ग्रामीण की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने एक महिला सहित एक ही परिवार के तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली के निरंजनपुर गांव निवासी पदम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला परिवार उनसे रंजिश रखता है। 25 सितंबर को शाम के समय वह और उसकी पत्नी अनिता अपने घर में बैठे थे। तभी आरोपी सूर्या व सन्नी और उनकी मां मुकेश देवी हाथ में लाठी व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। वहां उसपर और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। वहीं सूर्या ने धारदार हथियार से उसपर वार किया जिससे उसका कान कट गया। उसकी पत्नी भी मारपीट में चोटिल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर महिला सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed