{"_id":"5d85151c8ebc3e015f566a74","slug":"villagers-caught-stealing-child-roorkee-news-drn320313238","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी कर भाग रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी कर भाग रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
तीन साल का बच्चा चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छुटमलपुर निवासी गुलिस्ता अपने बच्चों के साथ अपने मायके भगवानपुर क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अंनतपुर गांव में आई हुई थी। बृहस्पतिवार की शाम गुलिस्ता की बेटी अलिसा (3) घर के बहार खेल रही थी। अचानक उसके पास एक व्यक्ति पहुंचा और उसको टॉफी दिलाने की बात कहकर उठाकर भागने लगा। तभी पास में ही खेल रहे कुछ बच्चों ने शोर मचा दिया। बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बच्चा उठाकर भाग रहे आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों के कब्जे से बच्चा चोरी के आरोपी को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसआई प्रदीप रावत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज तिवारी निवासी गोंडा बस्ती थाना मनातपुर यूपी बताया है। उन्होंने बताया कि अभी आरोपी ने कोई खास जानकारी नहीं दी है। बताया कि बच्ची के मामा सलमान निवासी नन्हेड़ा अंनतपुर ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।