{"_id":"6998a180ec0284f57b09a12c","slug":"villagers-accuse-industrialist-of-land-grabbing-roorkee-news-c-5-1-drn1027-905982-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ग्रामीणों ने उद्योगपति पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ग्रामीणों ने उद्योगपति पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के गांव थिथौला में ग्राम समाज की 84 बीघा जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक चर्चित उद्योगपति पर खेल के मैदान, मंदिर स्थल और श्मशान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। वहीं ग्रामीणों ने एक विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने गांव पहुंचकर भूमि की पैमाइश की।
गांव निवासी आदेश कुमार ने एसडीएम रुड़की को शिकायतपत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जा किया गया है। शिकायत के आधार पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम गांव थिथौला पहुंची और राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की नाप-जोख की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों में रोष भी देखने को मिला।
ग्रामीण सत्य कुमार, शुभम कुमार, राहुल कुमार, अभय सिंह, इलम सिंह और राम सिंह आदि ने एक विधायक पर क्षेत्र में भूमाफिया को सक्रिय करने का आरोप लगाया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। वहीं राजस्व टीम जांच करने के बाद रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपने की तैयारी कर रही है।