{"_id":"67646775b5ae526d2d015b23","slug":"villager-cheated-of-rs-20-lakh-in-the-name-of-providing-agricultural-land-roorkee-news-c-5-1-drn1030-574262-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कृषि भूमि दिलाने के नाम पर ग्रामीण से 20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कृषि भूमि दिलाने के नाम पर ग्रामीण से 20 लाख ठगे
विज्ञापन
I
IIदो लोगों ने मृत व्यक्ति की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर वारदात को दिया अंजाम
I
I
I
I दो लोगों ने एक ग्रामीण से कृषि भूमि दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो इन्कार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
I
Iज्वालापुर थाना क्षेत्र स्थित गांव सराय निवासी संजीव कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उन्हें कृषि भूमि की आवश्यकता थी। इस बीच उनकी मुलाकात जमीन के एजेंट रणवीर निवासी गांव पीतपुर, लक्सर से हुई। उसने बताया कि एक कृषि भूमि गांव शांतरशाह में बिक रही है। इसके बाद रणवीर ने उनकी इस्लाम निवासी शांतरशाह, बहादराबाद से मुलाकात कराई। जमीन का सौदा 20 लाख में तय हो गया। उन्होंने जमीन की रुड़की तहसील में रजिस्ट्री कराने पर दोनों को 20 लाख रुपये दे दिए।
I
I
I
Iइस बीच उन्होंने तहसील में जाकर जमीन के दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में पता चला कि उक्त जमीन इस्लाम निवासी इस्लाम निवासी शांतरशाह, बहादराबाद के नाम पर ही है। उसकी काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने जांच की तो पता चला कि जिसने खुद को जमीन का मालिक बताया था वह रुड़की के मच्छी मोहल्ले का रहने वाला है। एक जैसा नाम होने और मृतक की जगह अपना फोटो लगाकर फर्जी दस्तावेज कर जमीन की रजिस्ट्री की गई है।
विज्ञापन
I
Iपीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी लेकिन दोनों ने इन्कार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रणवीर निवासी गांव पीतपुर, लक्सर और इस्लाम निवासी मच्छी मोहल्ला, रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।I