फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Video of villager running with sword goes viral

तलवार लेकर ग्रामीण को दौड़ाते वीडियो वायरल

Tue, 08 Mar 2022 08:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Video of villager running with sword goes viral
गांव मखियाली कलां में मामूली बात पर दो युवकों के बीच हाथापाई हो गई। बाद में एक ने अपने भाई को बुला लिया और दोनों भाई तलवार लेकर युवक के पीछे दौड़ पड़े। युवक ने भागकर जान बचाई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पांच मार्च को बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर ऊर्जा निगम की टीम लक्सर कोतवाली के गांव मखियाली कलां पहुंची थी। टीम घरों में जाकर बिजली के कनेक्शन की जांच कर रही थी। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। राहुल ने टीम से शिकायत की कि गांव में शहजाद के घर चोरी की बिजली जलाई जा रही है। ग्रामीण शहजाद स्वयं वहीं मौजूद था। शहजाद ने शिकायत को गलत बताते हुए राहुल पर गांव की रंजिश के कारण झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट हो गई। इसी बीच राहुल ने अपने भाई विकास को फोन कर मारपीट होने की सूचना दी। आरोप है कि उसका भाई विकास तलवार लेकर मौके पर पहुंचा और दोनों शहजाद से भिड़ गए। शहजाद दोनों से जान बचाने के लिए भागने लगा। इस बीच गांव के किसी व्यक्ति ने तलवार लेकर शहजाद के पीछे भाग रहे दोनों भाइयों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस को भी वीडियो की जानकारी मिली। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ग्रामीण शहजाद से संपर्क किया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed