{"_id":"617d5bdbc371dd6e56358317","slug":"vendors-allege-exploitation-in-the-name-of-tahbazari-roorkee-news-drn3948683133","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडर्स एसोसिएशन ने लगाया तहबजारी के नाम पर शोषण का आरोप -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडर्स एसोसिएशन ने लगाया तहबजारी के नाम पर शोषण का आरोप -
विज्ञापन
रुड़की में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक
- फोटो : ROORKEE
उत्तरांचल वेंडर्स एसोसिएशन ने तहबाजारी के नाम पर शोषण का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाला। वेंडर्स ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उनके उपस्थित नहीं होने की सूचना दी गई। इसके बाद वेंडर हरिद्वार रोड स्थित व्यापार मंडल के अध्यक्ष चौधरी धीर सिंह के कार्यालय पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वेंडरों का समर्थन करते हुए समस्याओं का मिलकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
वेंडर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में 100 से अधिक की संख्या में वेंडर शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष धीर सिंह रोड़ के कार्यालय पहुंचे। उनको ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर निगम की ओर से पिछले एक माह से नगर में वेंडिंग जोन बनाने के कार्य में तेजी आई है। इससे रेहड़ी-ठेली वालों को काफी लाभ मिलेगा और सुविधाएं भी मिलेंगी। पहला वेंडिंग जोन नगर निगम से मलकपुर चुंगी तक बन रहा है, जिसमें सैकड़ों वेंडर स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि इसका किराया 1200 रुपये मासिक तय किया गया है, जो काफी ज्यादा है। वेंडरों ने आरोप लगाया कि स्टॉल के नाम पर गुपचुप तरीके से 500 रुपये की उगाही की जा रही है।
वेंडरों के अनुसार, जो स्टॉल किसी दुकान पर 40 से 50 हजार में तैयार हो सकता है, उसकी कीमत एक लाख आठ हजार मांगी जा रही है। इस लिहाज से वेंडरों से करोड़ों रुपये वसूल लिए जाएंगे। इसकी जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि तहबाजारी के नाम पर करीब 40 हजार रुपये प्रतिदिन शहर से इकट्ठा हो रहे हैं। इसमें से नगर निगम में चार-पांच हजार ही जमा होते हैं। बाकी नौ लाख रुपये प्रति महीना का घपला हो रहा है। धीर सिंह रोड़ ने उनकी मांगों को व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने और समाधान कराने का आश्वासन दिया। कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच की मांग की जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष साजिद मलिक, मुस्तकीम शौकीन, शादाब, दीपक, इरशाद, सचिन, अनिल, सुरेश, शाहनवाज खान, जमशेद, मोहर सिंह, एहसान, मोहम्मद अली, रामकुमार, श्याम, महिपाल, अरशद मौजूद रहे।