फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vehicles from outside states on track and traffic system derailed

बाहरी राज्यों के वाहनों ने बढ़ाई मुश्किलें, लग रहा जाम

Thu, 12 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Vehicles from outside states on track and traffic system derailed
रुड़की सिविल लाइंस बाजार में लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
बाहरी राज्यों के वाहनों ने रुड़की शहर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बहादराबाद टोल प्लॉजा पर टैक्स देने से बचने के लिए हाईवे की बजाय गंगनहर पटरी से होकर हरिद्वार जा रहे हैं। गंगनहर पटरी पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर के अंदर नगर निगम पुल और नए पुल पर जाम लग रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा।
विज्ञापन

उत्तराखंड में घूमने और चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी समेत अन्य राज्यों के लोग अपने निजी वाहनों और टैक्सी से पहुंच रहे हैं। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बहादराबाद में टोल टैक्स से बचने के लिए इन राज्यों के वाहन चालक मंगलौर से गंगनहर की पटरी पकड़ रहे हैं। मंगलौर से रुड़की, कलियर और धनौरी होते हुए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हाईवे का अधिकतर ट्रैफिक गंगनहर की पटरी पर आ रहा है। जिससे रुड़की शहर की मुसीबत बढ़ गई है। दरअसल, गंगनहर की पटरी पर चौपहिया वाहनों के अधिक दबाव होने से गणेशपुर पुल, नए पुल, चंद्रशेखर चौक, नगर निगम पुल, सोलानी नदी पुल, कलियर में जाम लग रहा है। बाहरी राज्यों के वाहनों के गंगनहर की पटरी से गुजरने को लेकर पुलिस की ओर से बोर्ड लगाने की तैयारी की जा रही है। जिस पर गंगनहर की पटरी की बजाए हाईवे से आवागमन करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

गूगल मैप भी दे रहा दगा
पुलिस के अनुसार बाहरी राज्यों के लोग हरिद्वार जाने के लिए गूगल मैप का भी सहारा ले रहे हैं। गूगल मैप कई बार गलत जानकारी दे देता है। जिससे वह हाईवे की जगह शहर के मेन बाजार में घुस जा रहे हैं। चौपहिया वाहनों के मेन बाजार में आने से भी आए दिन जाम लग रहा है। जिसका खामियाजा दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के वाहन गंगनहर की पटरी से गुजर रहे हैं। जिसकी वजह से शहर में जाम लग रहा है। इन्हें रोकने के लिए मंगलौर गंगनहर पटरी और अन्य जगह साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि बाहरी राज्यों के वाहन गंगनहर की पटरी से न होकर हाईवे से ही प्रवेश करें। -प्रमेंद्र सिंह डोबाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed