फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vehicle checking banned at Peepal Chowk

Roorkee News: पीपल चौक पर वाहन चेकिंग पर लगे रोक

Sun, 14 Jan 2024 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Vehicle checking banned at Peepal Chowk
पिरान कलियर। समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मौसम अली के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पुलिस को एक ज्ञापन देकर कलियर में हेलमेट चेकिंग न करने की मांग की है। मौसम अली ने कहा कि कलियर एक धार्मिक स्थल है। दरगाह क्षेत्र में स्थानीय लोगों का कारोबार है। कलियर में स्थानीय लोगों को बाजारों और घरों के लिए आना-जाना लगा रहता है। कलियर पीपल चौक पर रोजाना हेलमेट चेकिंग की जाती है। इससे ज्यादा परेशानी स्थानीय लोगों को होती है। स्थानीय लोगों के चालान किए जाते हैं। पहले चेकिंग अभियान मेहवड, बेड़पुर चौक पर होती थी। अब पीपल चौक पर की जाने लगी है। इससे आए दिन पुलिस और स्थानीय लोगों में बहस होती रहती है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि पीपल चौक से दो किलोमीटर रुड़की रोड और धनौरी रोड पर चेकिंग की जाए। एसएसआई आमिर खान ने कहा कि स्थानीय लोगों को चेकिंग के नाम पर किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी हेलमेट लगाकर रोड पर निकले और सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन करें। ज्ञापन देने वालों में हाजी खालिद साबरी, शाहरुख मलिक, राशिद अली, जावेद, मोहसीन, अमीन, जरीफ, अफसर, आशु, गुलबहार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed