फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vaccination of children of 12 to 14 years started

रुड़की में 12 से 14 साल के बच्चों को लगाई वैक्सीन

Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of children of 12 to 14 years started
रुड़की रामनगर स्थित चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में छात्रा का टीकाकरण करती स्वास्थ्य कर्मी व मौके पर - फोटो : ROORKEE
केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के तहत 12 से 14 साल के बच्चों का भी कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले दिन शहर के चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में 20 बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान छात्रों के साथ ही अभिभावक और स्कूल स्टाफ में भी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्र सरकार ने 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी थी। इसके तहत बुधवार को विश्व टीकाकरण दिवस पर शहर में वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया। पहले दिन पूरी गाइडलाइन नहीं मिल पाने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने रामनगर स्थित चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। केंद्र का शुभारंभ सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने 12 से 14 साल के सभी बच्चों को वैक्सीन लगवाने की अपील की। बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत इस आयु वर्ग के बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन

इसके 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में हरिद्वार में सबसे अधिक 79,650 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। पहले दिन केंद्र पर 20 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। प्रधानाचार्य पूनम चंद्रा ने बताया कि इस समय प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही हैं। इसलिए टीकाकरण के लिए सीमित छात्र ही पहुंच पाए। जल्द ही इस आयु वर्ग के सभी बच्चों से संपर्क कर उनका टीकाकरण करवाए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर, स्कूल प्रबंधक अभिषेक चंद्रा, पीएचएम रश्मि सैनी, एनएम प्रिया शर्मा, सबली, रितु, वैरीफायर शुभम, दिव्यांशु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed