फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uttarakhand's First Gita Teaching Center Launched in Roorkee

Roorkee News: रुड़की में उत्तराखंड का प्रथम गीता शिक्षण केंद्र शुरू

Thu, 28 May 2026 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's First Gita Teaching Center Launched in Roorkee
संस्कृत भारती उत्तरांचलम जनपद शाखा रुड़की की ओर से उत्तराखंड के प्रथम गीता शिक्षण केंद्र का शुभारंभ पद्मिनी एकादशी पर श्री जगन्नाथ मंदिर रुड़की में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरल संस्कृत भाषा के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों और उनमें निहित जीवनोपयोगी शिक्षाओं को जनमानस तक पहुंचाना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की संयोजिका एवं जनपद गीता शिक्षण केंद्र प्रमुख डॉ. कल्पना वत्स ने बताया कि वर्तमान समय में तनाव और व्यस्तता से भरे जीवन के कारण लोगों के पास धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने और उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने का समय नहीं है। ऐसे में संस्कृत भारती का यह प्रयास गीता के श्लोकों के गायन एवं उनके सरल संस्कृत भाषा में अर्थ के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला अमूल्य ग्रंथ है। विशिष्ट अतिथि श्रीगोपाल नारसन और डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने गीता एवं संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए गीता की शरण में जाना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि अशोक आर्य ने कहा कि गीता भारतीय ज्ञान, संस्कृति एवं परंपरा की अमूल्य धरोहर है जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में श्रद्धा हिंदू जनपद मंत्री, राहुल जाखमोला (संपर्क प्रमुख), डॉ. विजय त्यागी (नगर अध्यक्ष हरिद्वार), शिक्षक प्रमुख विष्णु गौड़, कुमारी अनुराधा, सत्यभामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed