फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   uttam sugar mill paid balance amount to the farmers

उत्तम शुगर मिल ने किया भुगतान, धरना खत्म  

Mon, 24 Oct 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 24 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
uttam sugar mill paid balance amount to the farmers
भुगतान की मांग पूरी होने पर धरना समाप्ति की घोषणा करते किसान - फोटो : amarujala
उत्तम शुगर मिल की ओर से समस्त बकाया गन्ना भुगतान करने एवं अन्य मांगों के लिए आश्वासन मिलने से सवा महीने बाद भाकियू ने अपना धरना समाप्त कर दिया है, हालांकि इकबालपुर मिल की ओर से धरने के दौरान महज सवा करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, उसकी भी एडवाइस आज तक नहीं की गई। मिल पर करीब 25 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन की ओर से गन्ना मिलों से बकाया भुगतान एवं कई मांगों के लिए 15 सितंबर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित के कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना शुरू कर दिया गया था। भाकियू के धरने के बाद लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल की ओर से धीरे-धीरे समस्त बकाया गन्ना भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित एवं मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से निजी नलकूपों से फिक्स बिजली बिल चार्ज हटाने एवं बढ़ा सिंचाई शुल्क वापस लिए जाने आदि मंागों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। जिस पर भाकियू ने अपना धरना सवा महीने बाद खत्म कर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में धरना हटाया गया। भाकियू की ओर से धरना तो समाप्त कर दिया गया है, लेकिन इकबालपुर शुगर मिल की ओर से भाकियू के सवा महीने के धरने के दौरान भी बकाया भुगतान नहीं किया गया। मिल अभी भी किसानों का करीब 25 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान दबाए बैठा है। शुगर मिल के अधिकारी आजकल में भुगतान करने के दावे कर रहे हैं, लेकिन हर दावा हवाई साबित हो रहा है।  
विज्ञापन


एक हफ्ते में भुगतान नहीं, तो होगा आंदोलन 
भगवानपुर। भाकियू के नेताओं ने एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि इकबालपुर शुगर मिल की ओर से अगर एक सप्ताह में भुगतान नहीं किया गया तो वह उनके कार्यालय के सामने धरना देंगे। कहा कि मिल के अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं, लेकिन भाकियू अब उत्पीड़न को सहन नहीं करेगी। ज्ञापन देने वालों में भाकियू के गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष सोहनवीर सिंह, लाल सिंह, देशराज, रामवीर, कुर्बान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed