फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uttam Sugar Mill paid 21 crores

उत्तम शुगर मिल ने किया 21 करोड़ का भुगतान

Thu, 05 Mar 2020 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Uttam Sugar Mill paid 21 crores
उत्तम शुगर मिल ने लिब्बरहेड़ी, इकबालपुर व ज्वालापुर गन्ना समिति को 21 करोड़ का भुगतान कर दिया है। गन्ना समितियों ने भुगतान को किसानों के खाते में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही भुगतान किसानों के खातों में पहुंचने की उम्मीद है। होली से पहले भुगतान मिलने से किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों किसानों ने उत्तम शुगर मिल पर भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया था। इस दौरान सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह व सीओ मंगलौर की मौजूदगी में शुगर मिल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि पांच मार्च तक पूरे दिसंबर का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद शुगर मिल ने अपना वादा पूरा करते हुए 19 से 31 दिसंबर तक का 21 करोड़ के चेक के माध्यम से भुगतान कर दिया है। इसमें 12 करोड़ रुपये के चेक लिब्बरहेड़ी, आठ करोड़ इकबालपुर व एक करोड़ रुपये के भुगतान के चेक ज्वालापुर गन्ना समिति के हैं। वहीं गन्ना समितियों को भुगतान की एडवाइज भी जारी कर दी गई है। गन्ना समितियों में भुगतान पहुंचने के बाद गन्ना समितियों के अधिकारियों ने किसानों के खाते में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भुगतान की धनराशि होली से पहले किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। गन्ना उपमहाप्रबंधक अनिल सिंह ने मामले की जानकारी दी है। वहीं जीएम एलएस लांबा ने किसानों से अपील की है कि वह अपना साफ-सुथरा गन्ना ही शुगर मिल को दे। इससे किसान और शुगर मिलों दोनों का हित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed