{"_id":"604bacb98ebc3ee61f058c0f","slug":"used-to-steal-bikes-to-complete-drug-addiction-roorkee-news-drn373461767","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत पूरी करने के लिए चुराते थे बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत पूरी करने के लिए चुराते थे बाइक
विज्ञापन
भगवानपुर थाने में बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते एसएसपी।
- फोटो : ROORKEE
पुलिस ने नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 17 बाइकें भी बरामद की हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ सहारनपुर में भी बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है। उधर, एसएसपी ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
भगवानपुर थाने में शुक्रवार को एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि भगवानपुर में पिछले दिनों बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ने पर पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस ने संदिग्ध नंबर प्लेट वाली बाइकों को चिह्नित करना शुरू किया। पुलिस बृहस्पतिवार को इमली रोड के सोलानी पुल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोक लिया और कागज दिखाने की बात कही, लेकिन वह कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब 15 दिन पहले बाइक भगवानपुर से चोरी की थी। पुलिस ने पीछे बैठक युवक से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी में साथ रहने की बात कही।
साथ ही बताया कि उनका एक साथी सिकरौढ़ा के पास आम के बाग में बैठा है। पुलिस दोनों को साथ लेकर बाग में पहुंची और उसे भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी की 17 बाइक व स्कूटी बरामद की। तीनों ने पूछताछ में बताया कि वह नशा करते हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करते हैं। उन्होंने सहारनपुर, यमुनानगर और भगवानपुर से बाइक चोरी की थी। बाइक चोरी कर कुछ दिन बाग में छिपा देते थे और फिर बेच देते थे। एसएसपी ने बताया कि बाइक चोरी में मोनू सैनी निवासी कपिल विहार पेपर मिल जिला सहारनपुर, अशरफ और संजू निवासी ग्राम सिकरौढ़ा, भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
--
सहारनपुर पुलिस भी पहुंची भगवानपुर
बाइक चोरी के मामले में सहारनपुर पुलिस भी भगवानपुर थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस से जानकारी ली। साथ ही बताया कि सहारनपुर में भी पिछले दिनों बाइक चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। वहीं, यमुनानगर थाने की पुलिस ने भी भगवानपुर पहुंचकर बाइक चोरी की जानकारी ली।
--
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसओ पीडी भट्ट, एसआई पुष्पेंद्र सिंह, मनोज ममगाईं, बृजपाल सिंह, प्रकाश राणा, ब्रहमदत्त बिजल्वाण, संत सिंह, नरेंद्र तोमर, चंद्रमोहन सिंह और सिपाही सुंदरलाल, विनोद कुमार, गीतम सिंह, करन कुमार, ललित यादव, अकबर अली, सचिन कुमार, लाल सिंह, अमित शर्मा, कुलवीर सिंह, वसीम।