फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Urea fertilizer will be available in the committee from today

आज से समिति में मिलेगा यूरिया, किसानों को राहत

Mon, 04 Jul 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Urea fertilizer will be available in the committee from today
लंबे इंतजार के बाद इकबालपुर और लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति में खाद की खेप पहुंच गई है। मंगलवार से दोनों समितियों पर किसानों को खाद का वितरण भी शुरू कर किया जा रहा है। अब किसानों को कुछ समय के लिए समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

बरसात शुरू होते ही किसानों को यूरिया खाद की जरूरत पड़ने लगती है। धान की रोपाई के साथ ही गन्ने की फसल को भी इस समय खाद की बेहद जरूरत होती है। समिति में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही थी। किसानों को चक्कर लगाने पड़ रहे थे। अब रुड़की रेलवे स्टेशन पर खाद की खेप पहुंच गई है जिसे समिति के गोदामों तक पहुंचा दिया गया है। ये खेप इकबालपुर और लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति के लिए पहुंची है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि अब तक किसान खाद के लिए परेशान हो रहे थे लेकिन अब किसानों को खाद की दिक्कत नहीं आएगी। मंगलवार से समिति पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य किसानों को ही यूरिया देंगे। ऐसे सदस्यों को यूरिया नहीं दिया जाएगा जो समिति के डिफाल्टर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed