{"_id":"69ac6b254c4e87bb5e0fa301","slug":"upset-over-a-dispute-with-her-lover-the-girl-consumed-poison-roorkee-news-c-5-1-drn1027-916368-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रेमी से अनबन पर क्षुब्ध युवती ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रेमी से अनबन पर क्षुब्ध युवती ने जहर खाया
विज्ञापन
युवक और युवती के बीच नोकझोंक के बाद अनबन हो गई। इस पर युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बाद में दोनों के परिजन कोतवाली पहुंचे। यहां उनके बीच बात नहीं बन सकी और अलग होने की बात कहते हुए दोनों पक्ष लौट गए।
मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी एक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने के लिए तैयार थे। इस बीच पिछले दिनों किसी बात को लेकर उनके बीच अनबन हो गई। इसके बाद युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सही होने के बाद युवती कोतवाली पहुंची और युवक से शादी करने की बात कही। इसके बाद युवक और उसके परिजन भी कोतवाली पहुंचे। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही लेकिन उनके बीच बात नहीं बन सकी और दोनों पक्ष अलग होने की बात पर समझौता कर लौट गए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद