फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar over the death of mother and child, sabotage attempt

जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़ का प्रयास

Tue, 21 Sep 2021 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of mother and child, sabotage attempt
मंगलौर। एक निजी नर्सिंग होम में जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ का प्रयास किया। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुंडलाना गांव निवासी आदिल ने अपनी पत्नी वारिश को सोमवार देर रात प्रसव पीड़ा के बाद कस्बे के लंढौरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह जच्चा बच्चा की प्रसव के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर लगते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने व गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने प्रसव में लापरवाही बरतते हुए गलत इंजेक्शन लगाया है, जिस कारण महिला की हालत बिगड़ गई और जच्चा बच्चा की मौत हो गई। पुलिस के समझाने के बाद परिजन महिला और बच्चे के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही गांव ले गए। प्रशिक्षु सीओ ओशिन जोशी ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed