फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar of sanitation workers for picking up garbage from JCB

जेसीबी से कूड़ा उठाने पर सफाई कर्मचारियों का हंगामा

Tue, 27 Jul 2021 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Uproar of sanitation workers for picking up garbage from JCB
रुड़की स्थित जामुन रोड पर कूड़ा उठाने पहुंची जेसीबी को वापस लौटाते सफाई कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। ऐसे में शहर में साफ सफाई करवाना नगर निगम के अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। इस बीच निजी जेसीबी से कूड़ा उठवाने पहुंचीं नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त को सफाई कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने जेसीबी को रोक दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। इसके बाद अधिकारी बिना कूड़ा उठवाए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले नौ दिन से हड़ताल पर हैं। मंगलवार को भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उनकी हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। इसके चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की साफ सफाई की व्यवस्था सुधारने के लिए मंगलवार की दोपहर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा और सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता निजी जेसीबी लेकर एसडीएम आवास के पास जामुन रोड पर कूड़ा उठवाने पहुंचे थे। कूड़ा उठवाने की भनक धरने पर बैठे कर्मचारियों को लगी तो वे भड़क गए। बड़ी संख्या में कर्मचारी जामुन रोड पर पहुंचे और जेसीबी को बंद करा दिया। उन्होंने कूड़ा उठवाने पर नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त से विरोध जताया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। इस पर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें शांत किया। वहीं, कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त जेसीबी को लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

--------------
सफाई न करेंगे, न करने देंगे
जामुन रोड पर कूड़ा उठवाने की सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों में भारी गुस्सा था। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे न सफाई करेंगे और न सफाई करने देंगे। वहीं, जामुन रोड पर कर्मचारियों के हंगामे को देखते हुए सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कांग्रेस ने कर्मचारियों को दिया समर्थन
रुड़की। अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों को शहर के कांग्रेसियों ने समर्थन दिया। मंगलवार को कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पड़ाव में चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे। कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। वे सफाई कर्मचारियों के साथ हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदेव सिंह, मुनफैत अली, रहीस अहमद, पंकज सोनकर, तुषार अरोड़ा, दलीप कुमार और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed