{"_id":"677ec930832fbd3353076f89","slug":"uproar-against-absconding-operator-of-small-branch-of-sbi-for-the-second-day-roorkee-news-c-5-1-drn1027-589636-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: एसबीआई की लघु शाखा के फरार संचालक के खिलाफ दूसरे दिन भी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: एसबीआई की लघु शाखा के फरार संचालक के खिलाफ दूसरे दिन भी हंगामा
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की लघु शाखा के संचालक द्वारा एक करोड़ की रकम लेकर फरार हो जाने के मामले में दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं ने मुख्य शाखा पर हंगामा किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने सीओ मंगलौर से भी मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। सीओ ने बैंक अधिकारियों को तमाम जानकारी जुटाकर आरोपी संचालक के खिलाफ तहरीर देने की बात कही।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर ढाढेकी गांव में स्टेट बैंक की लघु शाखा का गांव निवासी एक व्यक्ति संचालन कर रहा था। मंगलवार को वह शाखा पर ताला लगाकर फरार हो गया था। उपभोक्ताओं ने ताला बंद देखकर हंगामा किया था। बुधवार को करीब 24 लोग मंगलौर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
इसके बाद प्रदर्शनकारी मंगलौर कोतवाली पहुंचे और सीओ विवेक कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद सीओ ने बैंक अधिकारियों को बुलाया। इस दौरान सीओ ने बैंक अधिकारियों को सभी साक्ष्य जुटाकर तहरीर देने को कहा है। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उपभोक्ताओं से बैंक अधिकारियों को तहरीर देने की बात कही गई है। तहरीर आते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य रूप से बलराम, ईश्वर सिंह, सुक्रमपाल, धर्म सिंह, साबिर, असगर अली, शहराना, सुनील, खुर्शीदा, अरुण, मुस्कान, मोहित, अमजद, संदीप, काकी, खालिद, शहराज, सीमा, मालती आदि मौजूद रहे।