फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   University students took out a huge tricolor yatra

विवि के छात्रों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

Sat, 13 Aug 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
University students took out a huge tricolor yatra
मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की ने विशाल तिरंगा रैली निकाली। विवि परिसर से बाइक, बसों और कारों पर झंडा लगाकर बड़ी संख्या में एनसीसी और एनएसएस कैडेट व छात्र झंडा लेकर नारे लगाते हुए रुड़की पहुंचे। यहां शहीद भगत सिंह स्थल पर विशाल कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रीयता के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली दिल्ली देहरादून हाईवे से शुरू होकर रामपुर चुंगी, रामनगर चौक, आजाद नगर चौक और बीएसएम तिराहा होती हुई शहीद भगत सिंह स्थल पर पहुंची। यहां बड़ी संख्या में संस्थान के पदाधिकारियों एवं छात्रों ने शहीद भगत सिंह की मूर्ति का माल्यार्पण किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास को जानना व समझना होगा। उन्होंने कहा कि बलिदानियों की शहादत के बाद मिला अपने वतन का राष्ट्रीय तिरंगा हमारी आन बान शान और गौरव का प्रतीक है। सभी का कर्त्तव्य है कि राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दें। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमो में से एक हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक भारतीयों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को प्रसारित करेगा। पीएम मोदी के इस अभियान से लोगों में राष्ट्रीय भावना का संचार हुआ है। इस मौके पर निदेशक प्रशासन दीपक शर्मा ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज शांति, प्रेम और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे संबंध को गहरा करना है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed