{"_id":"611164cd8ebc3efcd0626160","slug":"unity-in-the-movement-brought-freedom-to-the-country-roorkee-news-drn3870446181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदोलन में एकजुटता ने दिलाई देश को आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदोलन में एकजुटता ने दिलाई देश को आजादी
विज्ञापन
रुड़की आजाद नगर स्थित सैनी धर्मशाला में क्रांति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त क्रांति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी की लड़ाई में अपना योगदान देने वालों की कुर्बानी को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अगस्त क्रांति में देश के लोगों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर आंदोलन की लड़ाई लड़ी थी। यही कारण है कि देश अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ और आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
सोमवार को सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी, स्वतंत्रता सेनानी जगदीश नारायण सिन्हा और सत्यवती सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। मुख्य अतिथि स्वतंत्रता आंदोलनकारी जेएन सिन्हा और सत्यवती सिन्हा की पुत्री किरण कौशिक रहीं। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति में लोगों ने एकजुट होकर आंदोलन किया और देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि विधानसभा चुनाव में जिसे भी टिकट मिले सभी एकसाथ मिलकर उसे जिताने के लिए कार्य करें। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रकम सिंह सैनी ने कहा कि जेएन सिन्हा और सत्यवती सिन्हा ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस की मजबूती के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सैनी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी का बिगुल फूंका और देश के लोगों ने उनका साथ दिया। जैसे महात्मा गांधी के आह्वान पर देश ने एकजुट होकर अंग्रेजों के कुशासन के खिलाफ आंदोलन किया, उसी प्रकार आज भाजपा के कुशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की जरूरत है। इस दौरान पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपने प्राण गंवाने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस का आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा। वहीं, आज देश में राज करने वाला संगठन, जिसका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं, वह देशभक्ति का दिखावा करता है। अब देश महात्मा गांधी, बाबा साहेब आंबेडकर, शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे आंदोलनकारियों की नीतियों से चलेगा। इस मौके पर पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, डॉ. कुलदीप सूर्यवंशी, मुनेश त्यागी सुभाष सरीन, राजेंद्र चौधरी, हंसराज सचदेवा, श्रीगोपाल नारसन, संजीव सैनी, सुधीर कुमार सैनी, धीरेंद्र कुमार, मोहन सिंह, एसके सैनी, सलीम, कुर्बान, सरफराज, महेंद्र सिंह, एचआर सैनी, श्रवण गोस्वामी, कमलेश कुमार, मकसूद हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
---
पूर्व मंत्री ने पौत्र से कराया परिचय
पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि उनके पौत्र डीपी सैनी आईआईटी रुड़की से पीएचडी हैं। वह समाज की सेवा और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एमेटी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की नौकरी छोड़कर आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने टिकट दिया तो उनका पौत्र चुनाव लड़ेगा, वरना नि:स्वार्थ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।