फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Unholy stones extinguished the fire of the chulhas

नापाक पत्थरों ने बुझा दी चूल्हों की आग और खो दी रोजगार की आस

Wed, 27 Apr 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Unholy stones extinguished the fire of the chulhas
यहां हर किसी को दरारों में झांकने की आदत है दरवाजे खोल दो, कोई पूछने भी नहीं आएगा... ये अल्फाज वर्तमान में डाडा जलालपुर के हालात पर सटीक बैठते हैं। बवाल के बाद कई घरों में ताले लटके हैं और लोग उनमें झांककर देखते नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि दरवाजों पर लटके ताले खोल भी दिए जाएं तो कोई बुझे हुए चूल्हों की आग भी जलाने नहीं आएगा। ये वह चूल्हे हैं जिन पर बनने वाले खाने की खुशबू का स्वाद आसपास के लोग कभी लिया करते थे। अब यह कब जलेंगे इसका जवाब आसपास के उन लोगों के पास भी नहीं है जो इन चूल्हों पर बनने वाले खाने की खुशबू से ही बता देते थे कि आज क्या बन रहा है।
विज्ञापन

16 अप्रैल की रात को डाडा जलालपुर गांव में ऐसी घटना घटेगी किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। हालात ऐसे बन जाएंगे कि अपने घरों को छोड़कर जाना होगा। वर्तमान के हालात और अतीत की यादों पर नजर डालें तो सबकुछ बदला हुआ है। अतीत में बंद घरों के लोगों ने सपना संजोया था कि गेहूं की कटाई शुरू होगी तो रोजगार के साथ सालभर का अनाज भी जमा हो जाएगा। इस अनाज से रोजाना चूल्हे की आग पर पूरे परिवार के पेट की आग बुझेगी लेकिन उस रात फेंके गए नापाक पत्थरों की वजह से आज इन घरों के आंगन सूने पड़े हैं और घरों पर ताले लटके हैं। अब इसी बात की चिंता है कि कब और कैसे घर वापसी होगी। कब पहले की तरह उन्हें घर में सुकून और गांव में भाईचारे के साथ रहने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed